फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया 6.70 करोड़ से बनने वाली डडुआ-नाडी सड़क का शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के तहत गांव डडुआ से नाडी तक लगभग 6.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का पूजा-अर्चना कर विधिवत शिलान्यास किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के बनने से न केवल सतौन से रेणुकाजी की दूरी कम होगी, बल्कि बरसात के मौसम के दौरान सतौन-चांदनी-रेणुका जी सड़क के बंद होने पर यह सड़क एक अतिरिक्त विकल्प भी होगा, जिससे लोगों को आवागमन के बेहतर अवसर प्रदान होंगे। इस सड़क के निर्माण के पश्चात इस क्षेत्र के लगभग लगभग 20 से 25 हजार लोगों को लाभ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें