फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: सीएमओ डॉ. राकेश प्रताप बोले- सिरमौर में 29 मार्च से लगेंगे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 06:39 PM IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए 29 मार्च, 5, 12 व 19 अप्रैल, 10 और 24 मई को निर्धारित केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा खंड धगेड़ा के तहत एमसीएच सेंटर मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल ददाहू, संगड़ाह खंड में सीएचसी संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार और पीएचसी काटीधीमान, राजपुर खंड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सीएचसी राजपुर, शिलाई खंड में सिविल अस्पताल शिलाई, राजगढ़ खंड में सिविल अस्पताल राजगढ़ और पच्छाद खंड में सिविल अस्पताल सराहां और पीएचसी नारग में कोल्ड चेन स्थल टीकाकरण के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें