फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिलाई में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांसद सुरेश कश्यप ने बलिदानियों को किया नमन

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण शिलाई निवासी वीर जवान शहीद प्रमोद नेगी की प्रतिमा का अनावरण रहा। बलिदानी प्रमोद नेगी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए थे। सांसद ने कहा कि 15 अगस्त का दिन देश के लिए गौरव और भावुकता का दिन है। देश को आजादी दिलाने के लिए हजारों-लाखों वीर जवानों और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के भी हजारों वीर जवानों ने देश की रक्षा और सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शिलाई के वीर सपूत शहीद प्रमोद नेगी भी उन्हीं जांबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने शहीद प्रमोद नेगी समेत देश के सभी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें