फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक अजय सोलंकी ने पौधा लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शहर के गुन्नूघाट में सूख चुके नीम के पेड़ के स्थान पर सोमवार को विधायक अजय सोलंकी ने नीम का पौधा लगाया। विधायक ने बिना किसी सरकारी तामझाम के यहां यह पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुन्नूघाट पहुंचे और यहां सूख चुके नीम के स्थान पर नीम का पौधा लगाया। सोलंकी ने इस दौरान कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। पेड़ लगाना न केवल प्रकृति को संजीवनी देने का कार्य है, बल्कि यह आने वाली पीढिय़ों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण भी करता है। विधायक ने जनता से अपील की कि वह पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि यह छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें