माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। छात्राओं जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण आदि को सुंदर चित्रों और नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन और प्रधानाचार्य रिजी गीवरगीज ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।