फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन का सिरमौर में विरोध तेज, जगह-जगह प्रदर्शन

हिट एंड रन मामलों को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ सड़कों पर विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को भी सिरमौर जिले में निजी बस ऑपरेटरों व चालकों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। नाहन में ड्राइवर व ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने दिल्ली गेट के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों को रोका गया। यहां नारेबाजी भी की गई। इसके बाद चालक व आपरेटर रैली निकालते हुए शहर से तीन किलोमीटर दूर दोसड़का पहुंचे। यहां भी ट्रकों को रोका गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला सिरमौर में निजी बस ऑपरेटर यूनियन की 169 बसें हैं, जो जिले के भीतर व बाहरी रूटों पर सेवाएं दे रही हैं। नए कानून के खिलाफ चालकों ने अपनी बसें खड़ी कर दी हैं। इसके चलते दिनभर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के कई रूट ऐसे हैं, जहां पर निजी बसों की सेवाएं ज्यादा हैं। निजी बसों की सेवाएं बंद होने से स्कूल, कालेज, आईटीआई के छात्रों के साथ कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई लोग सार्वजनिक परिवहन की कमी के चलते कामकाज के सिलसिले में बाहर नहीं जा पा रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें