शहर के मुख्य बाजार बड़ा चौक में रविवार को खेड़ा महाराज समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कड़ी-चावल का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान करीब 200 लोगों ने खेड़ा महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। दरअसल, नगर खेड़ा मंदिर समिति छह साल से यहां भंडारे का आयोजन कर रही है। समिति पदाधिकारी एवं सदस्य गौरव गुप्ता राकेश गर्ग ने बताया कि हर रविवार को समिति से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य यहां भंडारे का प्रसाद वितरित करते हैं। प्रसाद का स्वरूप कभी भी एक सा नहीं रहता। कभी यहां कड़ी चावल तो कभी हलवा, खीर, मीठे चावल, खिचड़ी श्रद्धालुओं को वितरित की जाती है।