एकल विद्यालय अभियान के अंतर्गत संभाग दक्षिण हिमाचल प्रदेश अंचल श्री रेणुकाजी के संच चांदनी के कांडो हरियास में राम चरित मानस की कथा का आयोजन किया गया। संस्कार शिक्षा के माध्यम से आयोजित इस कथा में ग्रामीणों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। अंचल अभियान प्रमुख रणदीप शर्मा खाजटा ने बताया कि कथाकार सुनीला ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा व संस्कारों के पूरक हैं। वह पिता की एक आज्ञा पर राज महलों की सुख सुविधाओं को त्याग कर वन गमन को तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि राम कथा हमें आपसी प्रेम, संस्कार, मर्यादा व प्रजाहित प्ररेणा मिलती है। इस मौके पर अनुराधा शर्मा, पारुल शर्मा, रणदीप, विद्यालय की आचार्य, ग्राम समिति के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।