फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी चालक परिचालक संघ ने लंबित भत्तों की अदायगी न करने पर की नारेबाजी

एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने आज अपनी मांगों के समर्थन में मुख्य बस अड्डा नाहन में गेट मीटिंग की। इस दौरान प्रदेश सरकार और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी यहां आयोजित गेट मीटिंग में भाग लिया और जमकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी ने बताया कि लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार एचआरटीसी के कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। कर्मियों के भत्ते लम्बे समय से लंबित है। हजारों रुपया एक-एक कर्मचारी का सालों से लंबित है । प्रदेश सरकार एचआरटीसी के कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है ।उन्होंने कहा कि 6 मार्च तक अगर प्रदेश सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो यूनियन प्रदेश में कड़े निर्णय लेगी । जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें