फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान सिरमौर का जबरदस्त प्रदर्शन

चौगान में चल रही जिला बास्केटबॉल संघ सिरमौर की ओर से 46वीं सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान सिरमौर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते पुरुष व महिला वर्ग में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। महिला वर्ग में खेले गए मुकाबलों में सिरमौर ने सोलन को 51-10 से मात दी। सरकाघाट की टीम ने हमीरपुर को एक संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 45-35 से हराया। डीएवी कांगड़ा ने कुल्लू को 43–6, मंडी ने कुल्लू को 37–14 और शिमला ने बिलासपुर को 62–47 के अंतर से हराया। पुरुष वर्ग में डीएवी कांगड़ा ने बिलासपुर को 69–30, कुल्लू ने ब्वायज हॉस्टल पपरोला को 65–48, ऊना ने लाहौल-स्पीति को 46–30, बिलासपुर ने चंबा को 53–30 से हराया। सिरमौर की टीम ने सोलन को 80-51 से मात दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें