फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बाहर शान से खड़ा ऐतिहासिक दिल्ली गेट, अंदर बदहाली बयां कर रही अनदेखी की कहानी

सिरमौर की ऐतिहासिक पहचान लिटन मेमोरियल (दिल्ली गेट) बाहर से भले ही शान से खड़ा नजर आता हो, लेकिन अंदर से यह बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। विशेष अवसरों पर रंग-रोगन से चमकने वाली इस ऐतिहासिक इमारत की अंदरूनी हालत चिंताजनक है। दीवारों में दरारें, जर्जर लकड़ी, बंद घड़ियां और जगह-जगह फैला कचरा इसके रखरखाव पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इमारत की दीवारों और छतों में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं। बरसात के दौरान छत पर पानी जमा होने और उचित निकासी न होने से पानी अंदर टपकता है। इससे भवन को नुकसान पहुंच रहा है। छत और दीवारों पर जंगली पौधे उग आए हैं, जबकि लकड़ी के फट्टे और सीढ़ियां भी कमजोर होकर सड़ने लगी हैं। इमारत के पास से गुजरने वाले भारी वाहनों के कंपन से भी नुकसान बढ़ने की आशंका है। दिल्ली गेट के अंदरूनी हिस्से में सफाई व्यवस्था की कमी साफ नजर आती है। स्थानीय लोगों राजेंद्र सोहल, केवल सैनी और अजय कुमार ने कहा कि दिल्ली गेट नाहन और सिरमौर की पहचान है। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक इमारत की हालत देखकर दुख होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें