फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कथित गोवंश हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर जताया रोष

अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 03:48 PM IST

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा यमुना नदी के समीप गोवंश के अवशेष मिलने के विरोध में मंगलवार को राजगढ़ में हिन्दू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने शिरगुल मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। रैली में विधायक रीना कश्यप व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी सहित सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए। रैली के दौरान पुराने बस अड्डे पर बैठकर विधायक रीना कश्यप सहित सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ा संज्ञान लिए जाने की मांग की गई है। लोगो ने कहा कि इस घटना से पुरे हिमाचल के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह घटना हिंदुओं के पावन पर्व नवरात्र के दौरान घटित हुई। इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कठोर से कठोर सजा दी जाए। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि गोवंश की हत्या हिन्दू समाज के लिए बहुत बड़ी घटना है। यह गाय की नहीं बल्कि हमारी मां की हत्या है। हम सभी को एक होकर इसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें