ऐतिहासिक रानीताल बाग में आवारा कुत्तों द्वारा बतखों को मारे जाने के मामले को लेकर आज नव युवा शिव मंडल के सदस्य नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग से मिले। इस दौरान उन्होंने अधिकारी को रानीताल में व्याप्त समस्याओं के बारे में बताया और लावारिस कुत्तों की पाबंदी के लिए फेसिंग तारों का प्रबंध किए जाने की मांग की। कार्यकारी अधिकारी ने इस बाबत उन्हें आश्वासन देते हुए रानीताल में व्यवस्था बनाने और तारों की फेसिंग किए जाने का आश्वासन दिया।