फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में पहली बार उतरा हेलीकॉप्टर, ट्रायल सफल

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में बुधवार को पहली बार हेलीकॉप्टर उतरा। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर का सफल ट्रायल हुआ। ट्रायल के लिए देहरादून से एक निजी कंपनी के छह सीटर चौपर की सेवाएं ली गईं। रजनीश किमटा ने सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि चूड़धार में हेलीकॉप्टर की सफल परीक्षण लैंडिंग हुई है। अब हिमाचल के चूड़धार में चूड़ेश्वर महादेव ( शिरगुल महाराज जी ) के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करना सभी प्रदेश व देशवासियों के लिए आसान होगा। यह एक सपना था जो सामूहिक प्रयास से सच हो गया। इसका विशेष श्रेय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता को जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें