स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। इस दौरान एक वर्ष में सिरमौर जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभाग की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की गई। गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से निपटने पर मंथन किया गया। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल के अलावा सभी स्वास्थ्य खंडों बीएमओ और एसएमओ मौजूद रहे।