फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में स्वास्थ्य विभाग ने जन्म व मृत्यु पंजीकरण पर दी जानकारी

Krishan Singh Updated Thu, 06 Mar 2025 02:52 PM IST

स्वास्थ्य विभाग ने जिला सिरमौर में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन करवाने को लेकर जागरुकता कार्यक्रम शुरू किए हैं । इसी कड़ी में पांवटा साहिब में भी पंचायत सचिव समेत डाटा ऑपरेटर को जन्म मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित किया। मीडिया से बात करते हुए जिला के सीएमओ डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग शिमला से आई राज्य स्तरीय टीम ने पांवटा साहिब में पंचायत सचिवों और डाटा ऑपरेटर को प्रशिक्षित किया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य मकसद जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन करवाना बेहद आवश्यक है। इसके बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि यह लोग फील्ड में जाकर लोगों को जन्म मृत्यु पंजीकरण करवाने के बारे में जागरूक करें । इस तरह के कार्यक्रम आगामी दिनों में जिला सिरमौर के सभी ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें