फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर ओर से सोमवार को नाहन में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की मई महीने की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की गई। जिला टीबी अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि सिरमौर जिले में क्षयरोग मुक्त करने के लिए चलाए गए 100 दिन के स्क्रीनिंग अभियान को जारी रखा जाएगा। राजपुरा और धगेड़ा खंड में औद्योगिक क्षेत्र ज्यादा हैं। प्रवासी मजदूरों की संख्या को देखते हुए सबसे पहले इन खंडों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पतालों के अलावा पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन से स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बीएमओ, चिकित्सा अधिकारियों और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने के निर्देश दिए। जानकारी के अभाव में लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों में यदि खांसी, लंबे समय तक बुखार के लक्षण दिखाई दें तो उनके सैंपल की जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने जिले के दवा सेंटरों में टीबी की दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी फीडबैक लिया। बैठक में राज्य की ओर से आए डॉ. निशांत, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, डॉ. उपासना शर्मा के अलावा जिले के अन्य बीएमओ और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें