फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन के चंबा मैदान में शादी समारोह के बाद फैला कूड़ा-कचरा, शहरवासियों में रोष

सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन के चंबा मैदान में शादी समारोह के आयोजन बाद कचरा फैला हुआ है। इसके चलते यहां गंदगी से शहरवासियों में रोष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा मैदान में हाल ही में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था, जिसके बाद से यहां मैदान के भीतर चारों तरफ कचरा फैला हुआ है। मैदान की सफाई न होने के चलते लोगों में रोष पनप रहा है। उधर, नगर परिषद द्वारा नाहन क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों से पहले सफाई के लिए राशि भी जमा करवाई जा रही है, लेकिन फिर भी समय पर सफाई नहीं होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें