फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली पहुंचे अपने पैतृक गांव नैनिधार धिराईना, उठा रहे सिरमौर की वादियों का लुत्फ

पूर्व हैवीवेट डब्ल्यूडब्ल्यूई रेस्लर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली इन दिनों अपने पैतृक गांव में हिमाचल की वादियों व मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। पंजाब से सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में पहाड़ों की गोद में बसे पैतृक गांव नैनिधार धिराईना गांव में द ग्रेट खली परिवार सहित पहुंचे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने प्रसंशकों को वीडिय़ो शेयर कर दी है। वीडिय़ों में खली गाड़ी से उतरकर अपनी बेटी के कंधे पर हाथ रखकर लाठी पकड़े अपने घर की तरफ पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह अपनी बेटी को पहड़ों पर सावधानी से चलने को लेकर आगाह भी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडिय़ो में उन्होंने प्रसंशकों को अपना पैतृक घर भी दिखाया। इस दौरान घर में खड़े एक मोटरसाईकिल पर खली सवार हुए और यहां के मौसम के नजारे की जमकर तारिफ की। उन्होंने कहा कि सिरमौर में इन दिनों मौसम काफी सुहावना हुआ है। पहाड़ों को बादलों ने घेरा हुआ है और ठंडी हवा बह रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में चस्मे के पानी की अलग ही बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें