फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विकास खंड संगड़ाह के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

विकास खंड संगड़ाह के जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े एक गोदाम में रविवार मध्य रात्रि के उपरांत अचानक आग लग गई जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मजे की बात है कि उस दौरान वहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। गोदाम के समीप ही कर्मचारी आवास बनै है जिसमें अधिकतर कर्मचारी रहते हैं लेकिन इसके बावजूद भी किसी को कोई पता नहीं चला। बताते चलें कि जब इस गोदाम में भंयकर आग की लपटे चल रही थी तो उस समय गोदाम के दरवाजे खुले थे जो आग की लपटों के बीच स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।इस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शरारती तत्वों द्वारा गोदाम से पहले सामान साफ किया होगा ओर उसके उपरांत गोदाम को आग के हवाले कर दिया। जिससे गोदाम में घंटों आग की लपटे देखी गई। गोदाम में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दमकल विभाग की व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं। यदि समय पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती तो शायद नुकसान को टाला जा सकता था। खंड विकास अधिकारी कमलजीत गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उन्हें आग लगने की सूचना मिल चुकी है लेकिन आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें