राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारभ प्रधानाचार्य आयूब खान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आकर्षक व सम्मानजनक टाइटल प्रदान किए। इसमें 12वीं के संता सिंह को मिस्टर फेयरवेल और शिवानी को मिस फेयरवेल का टाइटल दिया गया। कनिष्क को मिस्टर फेयरवेल पर्सनालिटी और पायल को मिस फेयरवेल पर्सनालिटी का टाइटल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भावनात्मक संदेशों और स्मृतियों के आदान-प्रदान ने वातावरण को अत्यंत भावुक व उल्लासपूर्ण बना दिया। अंत में प्रधानाचार्य आयूब खान ने विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।