फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- सुखविंद्र सुक्खू सरकार शासन चलाने की बजाय प्रदर्शन में व्यस्त

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार शासन चलाने के बजाय प्रदर्शन की राजनीति में व्यस्त है। यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए असामान्य और चिंताजनक है। डॉ. राजीव बिंदल गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्वयं मुख्यमंत्री और उनके मंत्री धरनों में बैठे दिखाई दिए, जबकि सामान्यतः सरकार का दायित्व समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि प्रदर्शन करना। जब सत्ता में बैठी सरकार ही धरने देने लगे तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री तख्तियां लेकर सदन से बाहर निकल आए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। हिमाचल में सत्ता पक्ष ही विपक्ष की भूमिका निभा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य की जनता सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मूलभूत मुद्दों पर सरकार से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रही है, लेकिन सरकार इन विषयों से ध्यान हटाकर केवल राजनीतिक नारों और विरोध प्रदर्शन में समय बिता रही है। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें