दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है तो वहीं कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा। नाहन में मीडिया को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को जनता ने आईना दिखाया है। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी नीतियों में बदलाव करने की आवश्यकता है। जनता को धर्म जाति के नाम पर बांटने की राजनीति अब नहीं चलेगी। लगातार कांग्रेस का देश में वजूद खत्म होता जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एक बार फिर 70 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। जो बेहद शर्मनाक है।