फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. राजीव बिंदल बोले- देश में घोषित हुए आपातकाल में हिमाचल के कई नेताओं को भी जाना पड़ा था जेल

भारत के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन एक काला दिन था। कांग्रेस सरकार ने अपनी राजगद्दी बचाने के लिए इस दिन देश में आपातकाल (एमरजेंसी) घोषित किया था। हिमाचल के कई नेताओं को भी इसके विरोध के चलते जेल जाना पड़ा था। उक्त दिनों को याद करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इस दौरान कई प्रकार की यातनाएं सहनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को आपातकाल का समय हमेशा याद रखना चाहिए क्योंकि अगर लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी देश आगे बढ़ पाएगा। बिंदल ने इस दौरान उस समय आपातकाल का विरोध करने के चलते जेल में बिताए अपने साढ़े 4 महीनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि वह करनाल की जेल में साढ़े 4 महीने रहे और उन पर ऐसा कानून लागू कर मामला दर्ज किया गया कि जेल से बाहर निकाला मुश्किल लग रहा था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है, लेकिन 1975 में कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई है। जिसे देश कभी नही भूल सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें