फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कालाअंब में उद्योगों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी, प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम, नाहन उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 04:36 PM IST

सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से पेश आ रही समस्याओं के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से 17 किलोमीटर का पैदल मार्च कर उपायुक्त कार्यालय सिरमौर पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पेश आ रही समस्याओं को जल्द समाधान की गुहार लगाई। इस दौरान मौजूद जिला परिषद सदस्य पुष्पा देवी, दिनेश अग्रवाल, नीरज, हर्ष, अतुल, जयपाल चौहान, राहुल आदि ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है, जिसके चलते यहां हादसों का खतरा बना हुआ है। कई हादसे हो भी चुके हैं, लेकिन बार बार मांग उठाने के बाद भी सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों द्वारा प्रदूषण व गंदगी फैलाई जा रही है, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में गंदगी के चलते बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के दो बड़े उद्योगों द्वारा मनमानी की जा रही है, जिनको कई बार ग्रामीण समस्याओं बारे अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खुले में प्रदूषण फैलने के चलते लोगों का यहां जीना दुश्वार हुआ है। कई उद्योग हल्की बरसात के दौरान ही सड़कों पर गंदा पानी छोड़ देते हैं। उद्योगों का काला धुआं यहां लोगों के लिए बीमारियों का खतरा बना है। समस्याओं से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को वह कालाअंब से नाहन पैदल मार्च कर अपना रोष जाहिर करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं और समस्याओं का समाधान करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है अन्यथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के बाहर 10 दिनों बाद भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें