डाइट नाहन में डीएलएड प्रथम वर्ष नया बैच सत्र 2025-27 सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन करीब 50 प्रशिक्षुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शिक्षा विद्यालय शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक एवं स्कूल प्रधानाचार्य डाइट सिरमौर राजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्हिमांशु भारद्वाज, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. आईडी राही, अश्वनी ठाकुर, मोनिका वालिया, नागेंद्र ठाकुर आदि प्रवक्ता मौजूद रहे। प्रधानाचार्य व स्टॉफ सदस्यों ने निजी स्तर पर इन नवागांतुक प्रशिक्षणर्थियों को जलपान भी करवाया