फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आजादी के रंग में रंगा ददाहू, स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने ददाहू बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस आयोजन से पूरी ददाहू नगरी दिनभर आजादी के रंग में सराबोर नजर आई। इस दौरान आरवीएन, एकेएम और डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैलियां निकालीं। बच्चों ने भारत माता की जय, इंकलाब ज़िंदाबाद और वंदे मातरम के देशभक्तिपूर्ण गगनभेदी नारे भी लगाए। यह तिरंगा यात्रा संबंधित स्कूल परिसरों से शुरू होकर ददाहू बाज़ार से होते हुए वापस स्कूलों में जाकर संपन्न हुई। व दूसरी ओर, आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें