फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र मास नवरात्र मेला प्रारंभ हो गया है। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। पुश्तैनी भक्त परिवार ने आरती की रस्म अदा की। इस दौरान हवन यज्ञ किया गया। इसमें एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान समेत मंदिर कमेटी के सदस्य शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर में लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। इस 15 दिवसीय मेले के दौरान उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत माता बाला सुंदरी मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और होमगार्ड के 350 से अधिक जवानों के अलावा सीसीटीवी से हर घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें