हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर स्थित जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में माघ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। माता बाला सुंदरी मंदिर में हिमाचल एवं हरियाणा से आए लगभग सात हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर न्यास प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि श्रावण मास की तरह माघ मास का भी शास्त्रों में बहुत महत्व है। इसलिए माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालु हर रोज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।