फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: चिट्टे पर प्रहार, एनएसयूआई घर द्वार... अभियान नाहन से शरू

एनएसयूआई सिरमौर ने शनिवार को नाहन से चिट्टे पर प्रहार, एनएसयूआई घर द्वार..., अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत एनएसयूआई कार्यकर्ता गांव-गांव पर महिला, नवयुवक मंडलों और गामीणों के साथ चिट्टे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों की जवानी को चिट्टा निगल रहा है। इसके खिलाफ सभी राजनीतिक दलों और लोगों को आगे आना चाहिए। दूसरे सभी कार्य भी तभी तक सुरक्षित रहेंगे जब तक जवानी कायम रहेंगे, नस्लें कायम रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरान और डराने वाली बात सामने आ रही है कि जिन सरकारी क्षेत्रों पर हम विश्वास करते हैं, उससे जुड़े लोग ही चिट्टे की तस्करी में संलिप्त पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करके नशे के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश लोगों को दे रही है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की जवानी को बचाने के लिए एनएसयूआई प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, जिला सह-सचिव राहुल शर्मा व वरिष्ठ कार्यकर्ता तुषार छैत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें