फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी करवा लें उपभोक्ता, नहीं तो महंगा मिलेगा सिलिंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें घरेलू सिलिंडर की सुविधा नहीं मिल पाएगी और व्यावसायिक दाम पर उन्हें कनेक्शन मिलेगा। गैस एजेंसियों के मुताबिक लंबे समय से बंद गैस कनेक्शनों की पहचान करने और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सिरमौर के शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी 15 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन 15 अगस्त के बाद अस्थायी रूप से निष्क्रिय किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से जल्द अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। ग्रामीण गैस एजेंसी नाहन के प्रभारी सचिन ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अभी से ई-केवाईसी करवाने में जुट जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें