फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में सीटू ने मनाया ब्लैक डे, चार लेबर कोड को बताया मजदूर विरोधी काला कानून

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार नए लेबर कोड (श्रम संहिताओं) के खिलाफ सिरमौर जिले में मजदूरों में रोष देखने को मिला। सीटू के बैनर तले मजदूरों ने चार लेबर कोड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने इस दिन को ब्लैक डे (काला दिवस) के रूप में मनाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने की, जबकि उपाध्यक्ष लेखराज, महासचिव बंसी लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ये मजदूर विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें