फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने के विरोध में भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना

मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर शिफ्ट करने के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने नाहन के बड़ा चौक में करीब चार घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के अलावा जिला व मंडल स्तर के भाजपा नेता व लोग शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला संस्थान है। इस संस्थान का नाहन से बाहर ले जाना, नाहन की जनता के भाग्य पर कुठाराघात है। आजादी के बाद से दशकों तक नाहन में कोई बड़ा प्रकल्प नहीं आया, इससे शहर की ग्रोथ रुक गई। पूर्व में नाहन फाउंड्री हुआ करती थी, जिसमें लगभग 1000 लोग रोजगार करते थे और शहर जीवंत था। फाउंड्री बंद होने के बाद केवल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल एकमात्र प्रकल्प आया जिसने शहर को दोबारा जीवन प्रदान करना शुरू किया। लेकिन इसे बंद करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इस षड्यंत्र में नाहन के नेता चक्रव्यूह में फंसकर शहर को बर्बाद करने में जुटे हैं। डॉक्टर बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए ढाई साल बीत चुके हैं। अब तक निर्माणाधीन भवन सभी पूर्ण हो जाने चाहिए थे। आगे का काम शुरू होना चाहिए था। लेकिन ढाई वर्षों तक काम को बंद करके रखा गया है। अब शिफ्ट करने की बात कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, मनीष चौहान, पार्षद विक्रम वर्मा, अशोक विक्रम, भावन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें