राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा की ओर नए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला भर से युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की ओर से हर जिला में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब प्रदेश भर से 50, 000 नए मतदाता जुड़े हैं और उन्हें जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशिष्ट स्नेहा रखता है और युवा को यह भली भांति मालूम है कि उनका विकास केवल और केवल मोदी के नेतृत्व में हो सकता है।