मेडिकल कॉलेज नाहन के स्थानांतरण को लेकर गुरुवार को भाजपा ने मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने लोगों के हस्ताक्षर करवाए। हस्ताक्षर के बाद एक ज्ञापन उपायुक्त सिरमौर को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मेडिकल कॉलेज नाहन को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाए।