फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व हृदय दिवस पर नाहन में साइकिल रैली निकाल किया जागरूक

विश्व हृदय दिवस पर नाहन में रविवार को साईकिल रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम मेनकाईंड फार्मा के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग एवं ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। रैली को विधायक अजय सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में साइकिल पर सवार होकर युवओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्वस्थ हृदय और स्वस्थ शरीर रखने के लिए साइकिलिंग करने समेत पैदल चलने और व्यायाम करने का संदेश दिया गया। रैली में 9 साल के छोटे बच्चों से लेकर 60 साल के लोगों ने भाग लिया। विधायक अजय सोलंकी ने इस दौरान कहा कि हृदय दिवस को समर्पित साइकिल रैली आयोजित की गई। जिसका मुख्य मकसद लोगों को अधिक से अधिक व्यायाम करने साइकलिंग कर अपने शरीर एवं हृदय को रखने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी व्यस्त दिनचर्या से अपने लिए कुछ समय जरूर निकलें और व्यायाम करें। सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि स्वस्थ हृदय के प्रति क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल में 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगो की मौत हृदय गति रुकने से हो रही है जो एक बहुत गंभीर है। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल, डॉ. बलजीत नेगी, गगनदीप ढिल्लों, कोमल चौहान, ईश्वर लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें