शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रही छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदशेक डॉ. हिमेंद्र बाली व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने शिक्षा विभाग के पूर्व कर्मचारियों समेत मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें राजगढ़ ब्लॉक को ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी प्रदान की गई। जबकि योग में राजगढ़ ब्लॉक, समूहगान में अंबोया स्कूल ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। एथलेटिक्स ट्राफी से जामनीवाला स्कूल को नवाजा गया। इस मौके पर आयोजन सचिव व प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान भी मौजूद रहे।