फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खजूरना के समीप कार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, खड़ी कार मारकंडा नदी में गिरी

अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 09:53 PM IST

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना पुल के समीप एक इनोवा कार ने हाईवे के किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे के किनारे खड़ी कार मारकंडा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। गनीमत रही कि कार किसी राहगीर या अन्य दोपहिया वाहन से नहीं टकराई अन्यथा यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता था। उधर, पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में किसी की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना के समीप एक कार सड़क किनारे पार्क थी इस दौरान पीछे से आई एक इनोवा कार ने यहां पार्क की गई कार को टक्कर मार दी। हादसे में यहां पार्क हुई कार साथ लगती मारकंडा नदी में जा गिरी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें