फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमौर में 638 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा

सिरमौर जिले में तीन केंद्रों पर रविवार को 638 अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देंगे। पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को परीक्षा पर्यवेक्षक मोहम्मद रिजवान ने नाहन स्थित पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें