फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन के तीन केंद्रों पर पहुंचे 638 अभ्यर्थी, कड़ी सुरक्षा के बीच मिली एंट्री

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को सुबह से ही भारी हलचल देखने को मिली। सिरमौर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए नाहन में बने तीन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी समय से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नाहन में नीट परीक्षा के सफल संचालन के लिए तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है। इसमें शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (स्कूल), पीएम श्री कन्या पाठशाला (कन्या स्कूल) और जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) शामिल हैं। इन तीनों केंद्रों पर कुल 638 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें