फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: जिला किन्नौर के बरी गांव के युवा पैसे इकट्ठा कर अपने स्तर पर ही करवा रहे सड़क का निर्माण कार्य

सरकार से बजट नहीं मिलने के कारण जिला किन्नौर के बरी गांव के युवा एक दूसरे से पैसे इकट्ठा कर अपने स्तर पर ही सड़क निर्माण कार्य करने में जुट गए हैं। बरी गांव के युवा बस स्टैंड से सतकुटिंग तक सड़क में सोलिंग का कार्य पिछले एक सप्ताह में अपने दम पर करने में जुट गए हैं। इससे बरी गांव के युवा अपनी मिसाल पेश कर रहे हैं। बरी के युवा सड़क निर्माण में सरकारी बजट की राह ताक रहे थे। लेकिन उन्हें सरकारी बजट नहीं मिला और आखिर में थक हार कर स्वयं धन जुटा कर अपने आप ही सड़क निर्माण कार्य में जुट गए हैं। बरी गांव के युवा अपने गांव के बस स्टैंड पर सतकुटिंग तक सड़क का काम इन दिनों जोरों शोरों से कर रहे हैं। बरी गांव के युवाओं के इस कार्य की क्षेत्र में जम कर तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें