फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किन्नौर की शुद्धारंग पंचायत में युवाओं ने सीखे आपदा से निपटने के गुर

जिला किन्नौर की शुद्धारंग पंचायत में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में तीन पंचायतों के युवाओं को प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर जागरूक किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के जिला समन्वयक नरेंद्र कायथ ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला में युवाओं को आग, प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित अन्य आपदाओं से निपटने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। युवाओं को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में शुद्धारंग, ख्वांगी और पूर्वणी पंचायत के युवाओं को आपदाओं से निपटने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के आखिरी दिन अग्रिशमन विभाग किन्नौर के अग्रिशामक देवराज शर्मा ने युवाओं को आगजनी की घटना पेश आने पर, उससे निपटने के बारे प्रशिक्षित किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के जिला समन्वयक नरेंद्र कायथ ने कहा कि कल्पा खंड की 21 पंचायतों में कार्यशाला का आयोजन कर युवाओं को आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गई हैं। जबकि तीन पंचायतों के लिए एक और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें