बांग्लादेश में हुई हिंदू युवक की हत्या को लेकर समूचे भारत वर्ष के हिंदू संगठनों में रोष है। रामपुर में भी बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। रामपुर के पुराने बस अड्डे में हिंदू कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।