फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मसारना में महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डाली महानाटी

भड़ावली पंचायत की शलाटी घोड़ी में मनाए जाने वाली ऐतिहासिक शाड़ की जातर का आगाज रविवार को मसारना गांव से हुआ। आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण की अगुआई में वाद्य-यंत्रों की धुनों पर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। देव आस्था में लीन होकर लोगों ने मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों को खूब दौर चलाया। मेले में दूर-दूर से लोग अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचे और मेले का लुत्फ उठाया। देवता के साथ देवलू और ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। वहीं लोगों ने अपने इष्ट देवता से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। शलाटी घोड़ी में मनाया जाने वाला शाड़ की जातर मेला परंपरा को संजोए हुए हैं। इन दिनों देवता साहिब शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकले हैं। हर गांव में देवता साहिब का कार करिंदों और देवलू के साथ रात्रि ठहराव होता है। हर गांव में लक्ष्मी नारायण देवता साहिब का भव्य स्वागत किया जा रहा है। रविवार को देवता साहिब रसेंदली गांव से मसारना पहुंचे। दोपहर बाद मेले का आयोजन किया गया, जिसमें देर शाम तक ग्रामीण और देवलू ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे। दूर दूर से पहुंचे लोगों और ग्रामीणों ने पारंपरिक मेले का आनंद लिया। महिलाओं ने महानाटी डाली और देर शाम तक नाटियों का दौर चलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें