दिल्ली की जहरीली हवा में इन दिनों वहां के लोगों का दम घुट रहा है। ऐसे में प्रदूषण से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अब पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। स्वच्छ हवा और पहाड़ों के सुंदर नजारों की चाह में बड़ी संख्या में सैलानी किन्नौर के कल्पा, रिकांगपिओ और सांगला वैली पहुंच रहे हैं। दिल्ली की सुरभि ने कहा कि कल्पा में आकर अच्छा लग रहा है। यहां आकर अच्छी और साफ हवा मिल रही है। कल्पा में आकर अच्छा महसूस हो रहा है। दिल्ली के ध्रुव ने कहा कि कल्पा बहुत ही सुंदर जगह है। सामने किन्नौर कैलाश की चोटियां दिखाई दे रही हैं। दिल्ली की हवा बहुत खराब है। कल्पा का वातावरण बहुत अच्छा है। हवा साफ है। पानी अच्छा है। फल भी बहुत स्वादिष्ट हैं।