फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, खाने-पीने के स्टॉल से लेकर मॉडलों तक बिखेरा हुनर

सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर की ओर से सोमवार को पद्म स्कूल रामपुर के सभागार में स्कूल फेट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने और नए अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है। स्कूल फेट में विद्यार्थियों ने खाने-पीने की विभिन्न वस्तुओं, खेलों और मॉडलों से संबंधित स्टॉल लगाए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। स्कूल फेट का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध करवाना रहा। आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं ऐसे आयोजन रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें