राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी में तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने लघु नाटिका और सांइस गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाल सम्मलेन में जिले के 25 स्कूलों से 199 बच्चे भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में क्विज, गणित ओलंपियाड और वैज्ञानिक क्रिया-कलाप, मॉडल, प्रोजेक्ट सर्व रिपोर्ट पर बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक किन्नौर जितेंद्र नेगी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सुरेंद्र नेगी, कोठी स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।