रामपुर के युवाओं को मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने व मतदाताओं को उनके मत के मूल्य के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य चुनाव आयोग के स्टेट ऑइकन साइकिलिस्ट जसप्रीत पॉल पद्म बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर व सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली के विद्यार्थियों से मिले। इस दाैरान उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के के लिए प्रोत्साहित किया। जसप्रीत पाल ने 18 वर्ष पूर्ण होने पर अपना वोटर कार्ड बनाकर मतदान में अपना भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। लोकतंत्र में एक-एक वोट का कीमत होती है । जसप्रीत पाॅल अपने तीन दिवसीय दौरे में शिमला, किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले को मतदाताओं को जागरूक करेंगे। साथ ही विश्व के सबसे ऊंचे टशीगंग मतदान केंद्र तक जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे । सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने जसप्रीत पाॅल व उनकी टीम का रामपुर पहुंचने पर स्वागत किया व युवाओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डाॅ. विपन शर्मा, कानूनगो इलैक्शन देविंद्र कुमार व अन्य स्वीप टीम के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।