फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: राज्य वित आयोग अध्यक्ष नंद लाल ने तकलेच के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने रविवार को आपदा प्रभावित तकलेच का दाैरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने  खनोट गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पिछले कई दिनों से बंद सेरीपुल मार्ग का भी जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें