फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: सलोगड़ा स्कूल में शुरू हुआ एनएसएस सात दिवसीय शिविर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोगड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केएल शर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, साक्षरता अभियान और सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और अनुशासन व सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें